अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हिंदुओं के त्योहार भी सड़क पर मनाए जाते हैं, फिर नमाज पर विवाद क्यों : Abu Azmi

On: June 23, 2025 7:10 PM
Follow Us:
Abu Azmi
---Advertisement---

सोलापुर । समाजवादी पार्टी के विधायक Abu Azmi ने रविवार को एक विवादित बयान में कहा कि वारी यात्रा के बारे में कहा कि इससे रास्ते जाम हो जाते हैं, जिससे आम जनता को दिक्कत होती है।

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ अगले विधानसभा सत्र में लाऊंगा प्राइवेट बिल : Abu Azmi

Abu Azmi ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम अपने हिंदू भाइयों के साथ कदम-कदम मिलाकर चलते हैं। आज तक किसी मुसलमान ने यह शिकायत नहीं की कि सड़क पर त्योहार क्यों मनाया जाता है। लेकिन, जब मस्जिद भर जाती है तो मजबूरी में कुछ लोग पांच या दस मिनट के लिए बाहर नमाज पढ़ने आते हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि नमाजियों का पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

Abu Azmi ने कहा, “मैं पुणे से आ रहा था तो कहा गया कि पालकी जाने वाली है, जल्दी जाना होगा, नहीं तो रास्ता जाम हो जाएगा। हमने कभी रास्ता जाम होने का मुद्दा नहीं उठाया और न ही उसका विरोध किया। लेकिन हमारे सड़क पर नमाज पढ़ने का हर जगह विरोध किया जाता है। देश में जानबूझकर मुसलमानों को परेशान करने का काम किया जा रहा है।”

महाराष्ट्र में संत ज्ञानेश्वर महाराज और तुकाराम महाराज की पालकी धूमधाम से निकाली जाती है। इसी पालकी को लेकर अबू आजमी ने यह बात कही है।

महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने का Abu Azmi विरोध करते रहे

न्यायालय ने किसी भी धार्मिक स्थान से लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया था। लेकिन, महाराष्ट्र में सिर्फ मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है और मस्जिदों से स्थानीय नेताओं के कहने पर प्रशासन लाउडस्पीकर हटवा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!