अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

AAP नेता भाजपा के खिलाफ प्रसारित कर रहे हैं झूठी खबरें: सचदेवा

On: April 9, 2025 7:38 PM
Follow Us:
AAP
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP (पार्टी) पर निशाना साधते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हो, आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज हो या फिर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी अभी भी विधानसभा चुनाव में मिली हार को पचा नहीं पा रहे हैं। इसी वजह से वे भाजपा के खिलाफ झूठी खबरें प्रसारित कर रहे हैं।

AAP ने निजी स्कूलों में बेतहाशा फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की

श्री सचदेवा ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि AAP के शासनकाल में दिल्ली के लोगों ने जिस तरह के भ्रष्टाचार देखी, वैसी भारत में शायद किसी अन्य राज्य में देखी गईं हो। उन्होंने कहा कि चाहे बिजली सब्सिडी के नाम पर भ्रष्टाचार हो या उपभोक्ताओं पर बिजली खरीद समायोजन लागत (पीपीएसी) लागू करने की बात हो,

उन्होंने निजी बिजली वितरण कंपनियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया, चाहे सीवर की सफाई हो या पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित करना हो, वे पूरी तरह से असफल रहे, क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने उनके शासन में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लूट की और इसी वजह से दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया।

AAP के नेता शिक्षा, बिजली, पानी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के कारण सत्ता से बाहर हुए 

उन्होंने कहा, “चाहे अस्पतालों के निर्माण में अत्यधिक लागत हो या फर्जी दवाओं का वितरण, स्वास्थ्य क्षेत्र भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं था, जबकि शिक्षा क्षेत्र में एक ओर सरकारी स्कूलों में क्लासरूम निर्माण घोटाले जैसे कार्य किए गए, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पांच प्रतिशत से भी कम विद्यालयों के खातों का ऑडिट कराया और अदालत में जानबूझकर मामले हारे, ताकी शुल्क वृद्धि की अनुमति दी जाए।”

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि AAP के नेता शिक्षा, बिजली, पानी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के कारण सत्ता से बाहर हुए हैं, अब यह प्रयास कर रहे हैं कि यह धारणा बनाई जाए कि प्रदेश की नयी भाजपा सरकार में कुछ ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि AAP कार्यकर्ता झूठी जानकारियां पोस्ट करके भाजपा के खिलाफ यह धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे, क्योंकि लोग जानते हैं कि दिल्ली में न तो बिजली और पानी की कटौती है और न ही कोई बड़ी शुल्क वृद्धि हो रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!