अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

केजरीवाल की योजना का नकल कर रही है भाजपा : Aam Aadmi Party

On: June 28, 2025 12:51 PM
Follow Us:
Aam Aadmi Party
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Aam Aadmi Party (आप) ने कहा है कि कृत्रिम वर्षा प्रोजेक्ट को अपनाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन की नकल कर रही है।

दिल्ली सरकार के आरोग्य मंदिर पर Aam Aadmi Party ने उठाए सवाल

Aam Aadmi Party  के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। आप सरकार ने वैज्ञानिक तरीके से कृत्रिम वर्षा कराने पर विचार कर वायु प्रदूषण को कम करने की योजना बनाई थी। उस समय भाजपा यह कहकर मजाक उड़ाती थी कि यह अरविंद केजरीवाल के मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं।

श्री भारद्वाज ने कहा कि हम लोगों ने केंद्र सरकार से बार-बार कृत्रिम वर्षा के लिए अनुमति मांगी, लेकिन केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी। भाजपा ने कृत्रिम वर्षा की योजना को लेकर श्री केजरीवाल पर तमाम तरह के आरोप लगाकर मजाक उड़ाया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा कृत्रिम वर्षा को पैसे की बर्बादी कहती थी तो अब वह खुद पैसे की बर्बादी क्यों कर रही है? केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल सरकार को कृत्रिम वर्षा के लिए कोई अनुमति नहीं देती थी, लेकिन जब भाजपा की सरकार बन गई तो सारी अनुमति दे दी। आम आदमी पार्टी इसका जवाब चाहती है।

Aam Aadmi Party  भाजपा कृत्रिम वर्षा को पैसे की बर्बादी कहती थी तो अब वह खुद पैसे की बर्बादी क्यों कर रही है?

उन्होंने कहा कि सरकार अभी कृत्रिम वर्षा कराकर क्या साबित करना चाहती है? बारिश तो वैसे ही होने वाली है। दिल्ली वाले सोचने को मजबूर हो गए कि भाजपा की सरकार कृत्रिम वर्षा कराकर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है या झूठी वाहवाही लूटना चाहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!