अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली सरकार के आरोग्य मंदिर पर Aam Aadmi Party ने उठाए सवाल

On: June 17, 2025 6:23 PM
Follow Us:
Aam Aadmi Party
---Advertisement---

नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली सरकार के आरोग्य मंदिर पर Aam Aadmi Party ने सवाल उठाए है। आप का कहना है कि पुरानी डिस्पेंसरी को ही दिल्ली सरकार ने बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया।

माफिया अड्डा बन रहे हैं प्राइवेट स्कूल : Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party का कहना है यह वही पुरानी डिस्पेंसरी है जिसे केजरीवाल सरकार के समय में जनता की सुविधा के लिए बनाया गया था। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल सरकार द्वारा बनाये गए मोहल्ला क्लिनिक और डिस्पेंसरी पर नया पेंट करके उन्हें नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है भाजपा सरकार ने 31 आरोग्य मंदिर बनाये हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि भाजपा सरकार रोज नए झूठ बोलने में कीर्तिमान बना रही है। 8 वर्ष पहले केजरीवाल सरकार द्वारा बनाई गई चिराग दिल्ली में स्थित वातानुकूलित डिस्पेंसरी पर आज भी 2017 में हुए उद्घाटन का पत्थर लगा हुआ है। पत्थर पर मेरा और सत्येंद्र जैन का नाम आज भी अंकित है । उन्होंने कहा है कि अब कहा जा रहा है की भाजपा सरकार ने ये नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया है।

Aam Aadmi Party भाजपा सरकार रोज नए झूठ बोलने में कीर्तिमान बना रही 

सौरव भारद्वाज ने यह भी सवाल उठाए हैं कि दिल्ली सरकार ने यह दावा किया था कि जब आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे तो केंद्र सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का फंड मिलेगा और उसे नई तकनीक और सुविधाओं के साथ लैस किया जाएगा। लेकिन चिराग दिल्ली के डिस्पेंसरी को ही दोबारा पेंट कर इस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंकित करवा दिया गया। इस डिस्पेंसरी पर अभी भी उस समय के स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज का नाम अंकित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!