अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Aaj Ka Mausam : 5 दिन घने कोहरे और बारिश का अलर्ट, देशभर में कहां-कैसा रहेगा मौसम?

On: January 16, 2026 11:47 AM
Follow Us:
Weather Update
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. हालांकि अब धूप खिल गई है, लेकिन शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है. पिछले 4-5 दिन से दिल्ली-नोएडा में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है और 2 दिन 3 डिग्री रहने के बाद न्यूनतम तापमान तीसरे दिन कल 3 डिग्री से नीचे चला गया. दिल्ली ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में घनी धुंध और शीत लहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. 21 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान IMD ने लगाया है.

दिल्ली में मौसम का ऐसा है हाल
धुंध और शीत लहर ने मिलकर लोगों के हाड़ कंपा दिए हैं. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री है. आज 16 जनवरी की सुबह दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड पड़ी और घने कोहरे के चादर देखी गई. मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए दिल्ली-NCR में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है.

सुबह के समय पालम जैसे क्षेत्रों में विजिबिलिटी (दृश्यता) 50 मीटर तक गिर गई थी. गुरुवार और आज की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रातों में से एक रही. आज न्यूनतम तापमान 4.3°C (सफदरजंग) में दर्ज किया गया है, जो सामान्य से काफी नीचे है. IMD ने 21 जनवरी तक आसमान में बादल छाने और कोहरा छाने की संभावना जताई है. वहीं शीत लहर चलने से ठिठुरन का असर भी बना रहेगा.

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के आस-पास के क्षेत्रों में अगले 2 दिन उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. उत्तर-पश्चिम भारत में करीब 125 समुद्री मील की रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है. केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से सटे लक्षद्वीप के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. पश्चिमी हवाओं के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, ताजा मौसमी परिस्थितियों के असर से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले 2 दिन शीत लहर चलने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी भारत और बिहार में अगले 5 दिन घना कोहरा छा सकता है. वहीं जम्मू-कश्मीर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 21 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब में 18 से 20 जनवरी के बीच और हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18-19 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है.

यहां कोहरे-शीतलहर का अलर्ट
IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 17 जनवरी तक और कुछ इलाकों में 22 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 18 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 19 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

जम्मू डिवीजन और हिमाचल प्रदेश में 17 जनवरी को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पश्चिमी बंगाल के गंगीय मैदानों में 19 जनवरी तक और असम-मेघालय में 18 जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा के कुछ इलाकों में 17 जनवरी को भी शीत लहर चल सकती है. इन सभी राज्यों के साथ राजधानी दिल्ली में भी कोहरे के साथ शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ेगी और मौसम 21 जनवरी तक ऐसा रहेगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!