उसहैत में जर्जर लाइन बदल रहे मजदूर की करंट लगने से मौत..

उसहैत में जर्जर लाइन बदल रहे मजदूर की करंट लगने से मौत..

उसहैत। खंभे पर चढ़कर जर्जर लाइन बदल रहे एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।मजदूर शटडाउन लेकर लाइन बदलने का काम कर रहा था।इसी दौरान फीडर से विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। काफी देर तक मजदूर का शव खंभे व तारों के बीच लटका रहा। बाद में विद्युत कर्मचारियों ने आपूर्ति को बंद कराकर मजदूर का शव उतारा।पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।

उसहैत कस्बे में करीब एक माह से जर्जर एलटी लाइन बदलने का कार्य चल रहा है। इसका ठेका आरडीएस प्राइवेट कंपनी पर है। सोमवार दोपहर एक बजे थाना क्षेत्र के गांव बछेली निवासी मजदूर पप्पू (25) पुत्र प्रकाश उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर दो में विद्युत खंभे पर चढ़कर लाइन को बदल रहे थे। इसके लिए कस्बा टाउन के विद्युत उपकेंद्र और सरेली एग्रीकल्चर फीडर से शटडाउन लिया गया था। बताते हैं कि मजदूर एक लाइन काट रहा था। वैसे ही सरेली एग्रीकल्चर फीडर से शटडाउन वापस ले लिया गया।

आपूर्ति बहाल होते ही मजदूर के शरीर में करंट दौड़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। विद्युत निगम के अधिकारियोंं को सूचना दी गई। बिजली आपूर्ति बंद कराकर मजदूर का शव खंभे से उतरवाया गया। कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा है। यहां परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।जयकिशन सैनी(समर इंडिया)

Leave a Comment