अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रिहाई से एक दिन पहले बदायूं के कैदी की मौत, बरेली केंद्रीय कारागार में था बंद..

On: November 8, 2025 6:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिहाई से एक दिन पहले बदायूं के कैदी की मौत, बरेली केंद्रीय कारागार में था बंद..

बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव वृंदावन निवासी 58 वर्षीय कैदी महेंद्र की बरेली केंद्रीय कारागार में मौत हो गई। मृतक के भाई बेचेलाल ने बताया कि महेंद्र ढाई साल से बदायूं जेल में पॉस्को एक्ट के मामले में सजा काट रहा था।दो दिन पहले उसे बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। सजा पूरी होने पर शनिवार को उसकी रिहाई होनी थी। 

परिजनों के अनुसार शनिवार को सुबह जेल प्रशासन से सूचना मिली कि महेंद्र की मौत हो गई है।सूचना मिलते ही परिवार के लोग बरेली पहुंचे और जेलर पर लापरवाही के आरोप लगाए। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। महेंद्र के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!