बिनावर में प्रेमी से शादी पर अड़ी युवती थाने पहुंची…
बिनावर।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी हुई है,जबकि परिवार वाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते हैं।चर्चा है कि युवती के घरवालों ने मंगलवार की रात उसे विषाक्त पदार्थ खिला दिया और मरा समझकर जंगल में फेंक आए।

बताया जाता है कि युवती जंगल से सीधे थाने पहुंच गई और प्रेमी से शादी कराने की गुहार लगाने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुला लिया गया।इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती थाने आई थी।उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों को बुलाया गया।परिजन उसकी शादी मर्जी के मुताबिक ही कराने को तैयार हो गए हैं।ऑनर किलिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Like this:
Like Loading...
Related