अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अधिवक्ताओं तथा एसडीएम के मध्य अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान न्यायिक कार्यों को लेकर न्यायालय परिसर में हुई तीखी झड़प

On: November 13, 2025 9:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अधिवक्ताओं तथा एसडीएम के मध्य अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान न्यायिक कार्यों को लेकर न्यायालय परिसर में हुई तीखी झड़प

अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर कांटा हंगामा, मौके पर पहुंची भारी पुलिस

अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के व्यवहार की कड़ी निंदा की 

मामले से बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष को कराया अवगत मौके पर पहुंच जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से हुई वार्ता के बाद सहसवान बार एसोसिएशन तथा एसडीएम के मध्य हुई नोक झोक में कराया समझौता

अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का निर्णय लिया वापस,शुक्रवार से तहसील के न्यायालयों में कार्य करने का लिया निर्णय,

सहसवान (बदायूं) बार एसोसिएशन सहसवान ने सहसवान तहसील कार्यालय के न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन ने तहसील कार्यालय के न्यायालयों में भ्रष्टाचार समाप्त किए जाने को लेकर एसडीएम सहसवान को कई ज्ञापन दिए जिसमें भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को तत्काल लगाम लगाए जाने की मांग की।

जिस पर आरोप है।एसडीएम ने बार एसोसिएशन के प्रस्ताव को अनदेखा कर दिया जिसका बार एसोसिएशन सहसवान ने एसडीएम के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की इसी बीच एसडीएम सहसवान साईं आश्रित शाखमूरी ने बार एसोसिएशन सहसवान अध्यक्ष नेम सिंह यादव महासचिव संदीप कुमार सक्सेना को संदेश भेजकर वार्ता करने की इच्छा प्रकट की आरोप है।वार्ता करने के लिए पहुंचे अधिवक्ताओं के शिष्ट मंडल ने जब देखा की एसडीम सहसवान न्यायालय कार्यालय में बैठ कर न्यायिक कार्यों को कर रहे हैं।जिस पर अधिवक्ताओं का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया इससे पूर्व अधिवक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने एसडीएम सहसवान से वार्ता करने के लिए जब समय मांगा तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया।एसडीएम सहसवान तथा अधिवक्ताओं के मध्य न्यायालय परिसर में ही लगभग 15 मिनट तक जमकर हंगामा नारेबाजी तू तू में में होती रही तत्पश्चात अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील में भ्रष्ट कर्मचारियों को तत्काल हटाए जाने की मांग करते हुए तहसील कार्यालय से बार एसोसिएशन कार्यालय तक जुलूस निकाला तत्पश्चात बार एसोसिएशन कार्यालय में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह यादव सैयद अफरोज श्याम बाबू सक्सेना की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें एसडीएम सहसवान की कार्यप्रणाली की जमकर भर्त्सना की गई तथा सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि जब तक एसडीएम सहसवान भ्रष्टाचार में डूबे हुए अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं हो जाता तबतक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

बैठक में मामले की जानकारी से तत्काल राजस्व परिषद अध्यक्ष ,मंडल आयुक्त बरेली,जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन पत्र भेजकर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की इसके अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता को मामले से अवगत कराया गया।जिस पर बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव सिंह के साथ तत्काल सहसवान पहुंचे और उन्होंने सहसवान बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ विचार विमर्श किया तथा पीड़ित अधिवक्ताओं का पक्ष सुना तत्पश्चात वह एसडीएम सहसवान कार्यालय पहुंचे जिस पर दोनों के मध्य हुई वार्ता के उपरांत सहसवान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नेम सिंह यादव महासचिव संदीप कुमार सक्सेना पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र यादव वरिष्ठ अधिवक्ता अफरोज सहित कई अधिवक्ता का प्रतिनिधिमंडल के मध्य हड़ताल के बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई जिस पर एसडीम साईं आश्रित शाखमूरी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वह अधिवक्ताओं की गरिमा का ख्याल रखेंगे तथा न्यायालय में भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए जिला अधिकारी को पत्र लिखेंगे।

उन्होंने बार एसोसिएशन को अपना पूर्ण सहयोग पूर्व की तरह देने का आश्वासन दिया।दोनों पक्षों के मध्य हुई वार्ता के उपरांत अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की दी गई धमकी वापस लेते हुए तहसील कार्यालय के समस्त न्यायिक न्यायालय में शुक्रवार से कार्य करने की घोषणा की।
ज्ञात रहे सहसवान बार एसोसिएशन ने सहसवान तहसील के न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए तत्काल रोक लगाई जाने की मांग करते हुए एसडीएम सहसवान को 3 नवंबर 4 नवंबर 11 नवंबर को ज्ञापन सौंपे थे।परंतु एसडीएम सहसवान ने बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए सभी ज्ञापनों को अनदेखा कर दिया।जिस पर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी गई अधिवक्ताओं का आरोप है एसडीएम सहसवान ने वार्ता करने के लिए कोई लिखित पत्र बार एसोसिएशन को नहीं भेजा था।जिससे लगता है कि वह समझौता वार्ता करने के पक्ष में नहीं थे। जबकि एसडीएम सहसवान ने कहा कि उन्होंने बार एसोसिएशन को वार्ता के लिए मैसेज भेजा था परंतु कोई भी बार एसोसिएशन का पदाधिकारी वार्ता करने के लिए नहीं आया।
इधर वार्ता करने पहुंचे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने एसडीएम सहसवान को न्यायालय में न्यायिक कार्य करते हुए देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने एसडीएम सहसवान से हड़ताल के चलते न्यायिक कार्य न करने को कहा तो दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं होने लगी और मामला हंगामा तक पहुंच गया जानकारी मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तहसील परिसर में पहुंच गया।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!