नरैनी चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही दलित युवती को बाइक से मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल..
विरोध करने पर बाइक चालक सहित कई लोगों ने युवती के साथ जमकर की मारपीट तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर किया अपमानित
रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर जान से मार देने की दी धमकी
युवती ने चार लोगों के विरुद्ध मामले की अनुसूचित जाति उत्पीड़न में कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम निवासी दलित युवती ने थाना बिल्सी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह थाना क्षेत्र के नरेनी चौराहे पर खड़ी हुई 9:00 बजे के लगभग बिल्सी जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी।की इसी बीच बिल्सी की ओर से आ रहे धनवीर पुत्र गजराम निवासी ग्राम नरैनी जो बाइक पर सवार थे।उन्होंने जबरदस्त टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया।जब उसने विरोध किया तो उन्होंने गाली गलौज प्रारंभ कर दी शोर सुनकर पहुंचे उनके साथ ही धर्मेंद्र पुत्र उदय पाल नितिन धीरेंद्र नाम पता अज्ञात ने एक राय होकर जमकर मारपीट गाली-गलौज की तथा अनुसूचित जाति उत्पीड़न करते हुए सार्वजनिक रूप से उसे अपमानित किया।


