अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फसल की रखवाली को गए दलित किसान के साथ की मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मार देने की दी धमकी,

On: December 22, 2025 7:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फसल की रखवाली को गए दलित किसान के साथ की मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मार देने की दी धमकी,

बीच बचाव करने पर पुत्रवधू एवं पत्नी के साथ भी मारपीट कर किया घायल

पीड़ित दलित ने दो लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मामला कराया दर्ज

पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां पर कराया चिकित्सीय परीक्षण

सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर के कस्बा दहगवां निवासी पीड़ित उत्तम पुत्र झाऊ सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कस्बे के निकट अपने खेत की शाम 4:00 बजे के लगभग गेहूं फसल देखने के लिए गया था।जहां जरीफ नगर के ही धनीराम पुत्र नत्थू,राजेश पुत्र प्रकाश ने खेत पर पहुंचकर बेवजहां गाली-गलौज करना प्रारंभ कर दिया उसने जब विरोध किया तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज मारपीट करना शुरू कर दी उसके शोर मचाए जाने पर उसकी पुत्रवधू व पत्नी भी मौके पर पहुंच गई तो उपरोक्त ने पुत्रवधू व पत्नी को भी लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर मामले की रिपोर्ट दर्ज थाने में कराई तो उसे जान से मार देंगे।

आरोपियों द्धारा दी गई धमकी के कारण दलित उत्तम पूर्ण रूप से स्वयं तथा उसका परिवार भयभीत हो गया है पीड़ित उत्तम के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 313 धारा 115/2, 352,357/2अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़ित उसकी पुत्रवधू तथा पत्नी को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा है।तथा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!