धोखाधड़ी व लूटपाट में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज..
बदायूं। दूसरे की जमीन दिखाकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने व कार रोककर 10 लाख रुपये लूट ले जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ सहसवान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल, रामनगर,रामपुर व मुरादाबाद जिले के निवासी हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दहलीज के रहने वाले खालिक ने न्यायालय एडीजे पंचम, विशेष न्यायाधीश के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़ित ने बताया है कि उसने रामपुर जिले के रहने वाले मोहम्मद शकील उर्फ तस्लीम, नैनीताल उत्तराखंड के निवासी रहीश अहमद,मुरादाबाद जिले के शकील पुत्र मजीद,रामनगर उत्तराखंड के मोहम्मद सलीम, रामपुर जिले के ताज मोहम्मद, अलीगढ़ जिले के यामीन से 15 जून 2023 में उत्तराखंड में एक मकान खरीदा था।

आरोप है कि सहसवान में प्लॉट विक्रय कर बीते पांच मई 2025 को शाम छह बजे वह बदायूं आ रहा था।तभी विपक्षियों ने उसकी कार के पीछे अपनी कार लगाकर ज्वालापुर खंदक गांव के बीच उसे रोक लिया। इसके बाद खालिक को कार से बाहर खींच लिया और गाड़ी में रखे दस लाख रुपये भी लूट लिए।यही नहीं मारपीट कर जाने से मारने की धमकी देकर भाग गए।इस मामले में पीड़ित ने पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली।अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

