Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले दो-तीन दिनों से मानसून सक्रिय है, जिसके चलते कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। 1 जुलाई को सिरसा जिले का अधिकतम तापमान 35.2°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं सबसे कम तापमान यमुनानगर जिले में रहा, जहां तापमान 28.5°C रिकॉर्ड किया गया। बारिश के चलते मौसम में नमी और ठंडक बनी हुई है।
Haryana Weather Update : 2 जुलाई को सुबह का मौसम और तापमान की स्थिति
आज, यानी 2 जुलाई की सुबह हरियाणा में तापमान 27°C दर्ज किया गया और वातावरणीय स्थितियों को देखते हुए तापमान 30°C जैसा महसूस हो सकता है। हवा की गति 7 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। हरियाणा के अंबाला जिले में सुबह का तापमान 28°C रहा, और कई दिनों बाद तेज धूप देखने को मिली।
Haryana Weather Update : तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना, बाकी में हल्की फुहारें
मौसम विभाग (IMD चंडीगढ़) ने 5 जुलाई तक हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। 2 जुलाई को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में 50-75% तक बारिश होने की संभावना है, जबकि बाकी 19 जिलों में 25-50% तक बारिश हो सकती है। 1 जुलाई को प्रदेश के 9 जिलों—भिवानी, गुरुग्राम, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, जींद, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और सोनीपत—में बारिश हुई थी।
Haryana Weather Update : 3 और 4 जुलाई को किस जिले में कितनी बारिश संभव
3 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 50-75% बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में 25-50% तक बारिश की संभावना जताई गई है। 4 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में भारी बारिश (50-75%) हो सकती है, जबकि शेष 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (25-50%) संभव है।
Haryana में शिक्षा का डबल धमाका, अब BA करते-करते बनेंगे शिक्षक
Haryana Weather Update : 5 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान और तापमान में बदलाव
5 जुलाई को यमुनानगर, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में 50-75% बारिश की संभावना है। बाकी 14 जिलों—पंचकूला, सिरसा, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र—में 25-50% बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे रहा, हालांकि तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि भी देखी गई।

