Haryana Weather News : हरियाणा में जून महीने के दौरान सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सामान्यतः इस महीने में औसतन 55.3 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार 71.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। खासतौर पर कुरुक्षेत्र में सामान्य से 183 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जो कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं दूसरी ओर, फरीदाबाद में सबसे कम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 43 प्रतिशत कम रही।
Haryana Weather News : 11 जिलों में बारिश से मिली राहत, चरखी दादरी सबसे आगे
सोमवार को हरियाणा के 11 जिलों में हुई बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दी। सबसे अधिक बारिश चरखी दादरी में दर्ज की गई, जहां 45.5 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद जैसे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
Haryana : नए इनक्यूबेटरों को मिलेगी दो करोड़ की सब्सिडी, नायब सरकार का बड़ा फैसला
Haryana Weather News : मानसून रहेगा मेहरबान, जुलाई की शुरुआत भी भीगी-भीगी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में भी प्रदेश में मानसून मेहरबान रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ की सक्रियता के चलते हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में नमी युक्त हवाएं लगातार चल रही हैं। इसके चलते बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है।
Haryana Weather News : बादलों की सक्रियता से तापमान में गिरावट
लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 28.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। नमी युक्त हवाओं और बदलते मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना बना हुआ है।
इतनी हुई बारिश
अंबाला-8.8
हिसार-7.8
करनाल-20.5
रोहतक-1.2
भिवानी-29.5
सिरसा-29.6
चरखी दादरी-46.0
फरीदाबाद-15.5
गुरुग्राम-1.5
कैथल-19.0
कुरुक्षेत्र-0.5
महेंद्रगढ़-2.0
नूंह-7.0
पलवल-4.5
पंचकूला-4.0
पानीपत-10.0

