नई दिल्ली। लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा में किराया बढ़ाने के Railway बोर्ड के प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लग गई। पहली जुलाई से ट्रेनों का बढ़ा हुआ किराया प्रभावी हो जाएगा।
Indian Railways ने रचा इतिहास, टिकट बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड
अधिकतम वृद्धि प्रति किलोमीटर दो पैसे की होगी। लोकल ट्रेनों और एमएसटी धारक यात्रियों को राहत दी गई है। उपनगरीय एवं सीजन टिकट के किराये में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। सिर्फ मेल, एक्सप्रेस एवं सुपर फास्ट ट्रेनों में ही बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।
Railway ने दिए निर्देश
रेलवे ने सभी जोन को निर्देश दिए हैं कि मीडिया, घोषणाओं और नोटिस के जरिए इस परिवर्तन की जानकारी दी जाए। स्टेशनों पर नई किराया सूची को प्रदर्शित भी किया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो सके।

