अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में इन विभागों में होंगी 6304 नई भर्तियां, कैबिनेट ने दी मंजूरी

On: June 27, 2025 9:29 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

चंडीगढ़। Haryana मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी विभागों में रेशनेलाइजेशन (युक्तीकरण) के गठित आयोग की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान की गई।

Haryana CET पर बड़ा फैसला: अब नहीं खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल, CM सैनी का ऐलान

Haryana सरकार द्वारा 28 मार्च 2023 को रेशनेलाइजेशन आयोग का गठन विभिन्न सरकारी विभागों में पदों के पुनर्गठन की सिफारिशों के लिए किया गया था। इस आयोग का उद्देश्य सरकारी इकाइयों को अधिक कुशल, पारदर्शी और जन आवश्यकताओं व भविष्य की मांगों के अनुरूप बनाना है।

6304 पदों पर होंगी भर्तियां : Haryana

आयोग की सिफारिशों को मानते हुए हरियाणा सरकार ने शहरी निकाय, बागवानी और खनन विभागों में सृजित हुए नये पदों को मंजूरी प्रदान की है। सरकार ने तीन प्रमुख विभागों शहरी निकाय, खनन एवं बागवानी विभागों में 6304 नये पदों को मंजूरी प्रदान की है।

Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि रेशनेलाइजेशन आयोग ने राज्य के 16 सरकारी विभागों और संस्थाओं से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि शुरुआत में “रेशनलाइजेशन आयोग” की सिफारिशों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच विभागों जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, खनन एवं भूविज्ञान विभाग, बागवानी विभाग तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में लागू किया जाएगा।

शहरी निकाय विभाग की 87 नगरपालिकाओं में पदों की स्वीकृत संख्या को 31 हजार 533 से बढ़ाकर 36 हजार 381 कर दिया गया है, जिससे 4,848 नए पदों की वृद्धि होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!