अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘एमएसएमई दिवस 2025-उद्यमी भारत’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी President Draupadi Murmu

On: June 27, 2025 10:45 AM
Follow Us:
President Draupadi Murmu
---Advertisement---

नयी दिल्ली: President Draupadi Murmu शुक्रवार को ‘एमएसएमई दिवस 2025 – उद्यमी भारत कार्यक्रम’का उद्घाटन करेंगी केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि कार्यक्रम में श्रीमती मुर्मु सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (एमएसई) को ऋण सहायता देने लिए ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट (सीजीटीएमएसई) के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी करेंगी।

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समावेशी शिक्षा जरूरी : President Draupadi Murmu

इसके अलावा राष्ट्रपति ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर) पोर्टल का अनावरण भी करेंगी। श्रीमती मुर्मु एमएसएमई हैकाथॉन 5.0 का भी शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में हैकाथॉन 4.0 के परिणाम की घोषणा भी की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ‘एमएसएमई पत्रिका’ और एक पुस्तिका ‘अपने ऋणदाता को जानें’ का विमोचन करेंगी।

President Draupadi Murmu  25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी करेंगी

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ-साथ मंत्रालय और उसके संगठनों के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!