लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बुधवार को अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों में उल्लास बना रहे, कोई शरारत न पनपे।
सेवा भाव के साथ उपचार ही शीर्ष प्राथमिकता: Yogi Adityanath
Yogi Adityanath ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और रथयात्रा के आयोजन को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
Yogi Adityanath ने दो टूक कहा कि भड़काऊ नारेबाजी या हथियारों का प्रदर्शन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जातीय संघर्ष फैलाने की साजिश की जा रही हैं, जिन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। कौशांबी, इटावा और औरैया में हाल की घटनाओं पर भी मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता जताई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन किसी भी कार्रवाई के लिए शासन से आदेश की प्रतीक्षा न करे, बल्कि तत्परता और कानून के दायरे में रहकर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करे। श्रद्धालुओं की भीड़ में अराजक तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिए विशेष निगरानी और गुप्तचर तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए।
Yogi Adityanath ने कहा कि डीजे, ढोल-ताशे आदि की ध्वनि सीमा तय की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ताजिया, शोभायात्रा या रथ की ऊंचाई निर्धारित मानकों से अधिक न हो। उन्होंने साफ कहा कि शोभायात्रा या जुलूस के लिए किसी भी गरीब का आश्रय हटाना या पेड़ काटना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा।
Yogi Adityanath सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा
कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और हर खाद्य दुकान पर संचालक का नाम स्पष्ट रूप से लिखा जाए।

