अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लुधियाना विधानसभा उपचुनाव बड़ी मार्जिन से जीतेंगे : Punjab Congress president

On: June 26, 2025 12:56 PM
Follow Us:
Punjab Congress president
---Advertisement---

चंडीगढ़ । Punjab Congress president अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दावा किया है कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर पार्टी का उम्मीदवार बड़ी मार्जिन से चुनाव जीतेगा। हम लोग इस सीट पर एकतरफा चुनाव जीतेंगे। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों में टक्कर है।

Haryana : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बहुमत का किया दावा

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने उम्मीदवार के प्रचार के लिए लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के हिसाब से लुधियाना पश्चिम सीट पर 19 जून को मतदान होगा। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में दूर-दूर तक कोई टक्कर में नहीं है। हम लोग आसानी से चुनाव जीत लेंगे।

कांग्रेस में शामिल हुए अकाली दल के नेताओं पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जाहिर सी बात है कि इससे अकाली दल कमजोर होगा और कांग्रेस को पंजाब में मजबूती मिलेगी। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मीटिंग में हम लोगों ने कहा था कि यह सरकार की तानाशाही है। हमें रोडमैप बताएं कि वे करना क्या चाहते हैं। कौन-कौन से चुनाव कराए जाएंगे।

Punjab Congress president ने कहा, “सरकार कह रही है कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से देश का पैसा बचेगा। अगर सरकार का मकसद पैसा बचाना है तो फिर प्रधानमंत्री के विमान के लिए लगभग 9,000 करोड़ रुपए खर्च करने की क्या जरूरत थी।”

Punjab Congress president ने कहा कि पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में है। जबकि, अगला लोकसभा चुनाव 2029 में होना है। सरकार बताए कि 2029 के लोकसभा चुनाव में क्या बदलाव किया जाएगा। अगर उपचुनाव की स्थिति बनी तो उसके लिए क्या व्यवस्था है। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लोकतंत्र के खिलाफ है।

Punjab Congress president लोकतंत्र के मुताबिक चुने गए व्यक्ति को पांच साल तक रहना है

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के मुताबिक चुने गए व्यक्ति को पांच साल तक रहना है। अगर बीच में चुनाव हुए तो चुने गए प्रतिनिधियों का क्या होगा? जिला परिषद के जो चुनाव होते हैं, उसका क्या होगा? ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब मौजूदा सांसदों के पास भी नहीं है। सरकार को इसके बारे में आम जनता से राय लेनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!