अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राहुल गांधी को वोटिंग पैटर्न की जानकारी नहीं है : Sunil Tatkare

On: June 25, 2025 1:37 PM
Follow Us:
Sunil Tatkare
---Advertisement---

मुंबई। Sunil Tatkare : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप पर लोकसभा सांसद और अजीत पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने तंज कसा है और कहा है कि उन्हें वोटिंग पैटर्न की जानकारी नहीं है।

नायब सरकार का फोकस ग्रामीण विकास कार्यों पर : Sunil Sangwan

मीडिया से बात करते हुए सुनील तटकरे ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। मैं भी पिछले 40 साल से राजनीति में हूं। लोकसभा के चुनाव में 55 से 65 प्रतिशत के बीच मतदान होता है। विधानसभा के चुनाव में मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होती है। पंचायत स्तर के चुनावों में मत प्रतिशत और बढ़ता है। ग्राम पंचायत चुनावों में 90 प्रतिशत तक मतदान होता है। राहुल गांधी को इसका अनुभव नहीं है। उन्हें वोटिंग पैटर्न की भी जानकारी नहीं है। इसी वजह से वह ऐसा बयान दे रहे हैं।

Sunil Tatkare ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने पूरे भरोसे से चुनाव लड़ा था। लेकिन, अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। इसलिए मैं राहुल गांधी की बातों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के बयान को अंधेरे में तीर चलाने वाला बताया था।

Sunil Tatkare राहुल गांधी ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए

राहुल गांधी ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। आयोग ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत या विसंगति पर चर्चा के लिए बुलाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!