अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बुधवार को Jagdeep Dhankhar पहुंच रहे नैनीताल, 3 दिन रूट रहेगा डायवर्ट

On: June 25, 2025 12:27 PM
Follow Us:
Jagdeep Dhankhar
---Advertisement---

हल्द्वानी। उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar 25 जून को नैनीताल पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पुलिस ने 25 से 27 जून तक हल्द्वानी व नैनीताल में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 25 जून को डायवर्जन सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगा। वहीं 27 जून को सुबह सात से दोपहर एक बजे तक डायवर्जन रहेगा। एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

यूपी की धरती से बना सैन्य साजो-सामान दुश्मन के कानों में गूंजता रहेगा : Vice President Jagdeep Dhankhar

पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन

हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन हल्द्वानी से वाया कालाढूंगी, रामनगर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
वीवीआइपी रूट तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी से नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट तक जीरो जोन रहेगा।

Jagdeep Dhankhar  पुलिस ने 25 से 27 जून तक हल्द्वानी व नैनीताल में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया

वीवीआइपी के हल्द्वानी से नैनीताल जाते समय:

वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक की ओर जाएंगे।
वाहन नगर निगम कट से अटल मार्ग की ओर जाएंगे।
वाहन नंबर-1 बैंड ज्योलिकोट से रूसी बैण्ड-2, रूसी बैंड-1 से मंगोली, कालाढूंगी की ओर।
नैनीताल से वाहन वाया भवाली, भीमताल मार्ग को जाएंगे।
पनचक्की तिराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर रोका जाएगा।
गौलापार से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को महाकाली जनरल स्टोर तिराहा गौलापार पर रोककर गौलापुल की ओर भेजा जाएगा।
भीमताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी वाहनों को सलड़ी चौकी, चंदा देवी, अमृतपुर गेट के पास रोका जाएगा।
फ्लीट प्रस्थान करने पर भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को नंबर 1 बैंड ज्योलीकोट से न्यूनतम दो किलोमीटर पीछे भवाली की ओर रोका जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!