अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘इन्हीं कारणों से कांग्रेस की ये हालत’, ईरान के मुद्दे पर Nitesh Rane का विपक्षी पार्टी को जवाब

On: June 24, 2025 12:53 PM
Follow Us:
Nitesh Rane
---Advertisement---

सिंधुदुर्ग। Nitesh Rane : इजरायल और ईरान की जंग पर भारत में राजनीतिक घमासान मचा है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर सवाल उठाए थे, जिस पर सत्ता पक्ष की तरफ से जवाब दिया गया। इसी क्रम में महाराष्ट्र भाजपा के नेता और मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से ईरान का समर्थन करना आश्चर्य जैसी चीज नहीं है।

बेगुनाह नागरिकों ही हत्या…गुरुद्वारों, मंदिरों को बनाया निशाना; भारत ने United Nations में खोली पाकिस्तान के पाखंड की पोल

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस जैसी पार्टियां मुस्लिम लीग की बी टीम रही हैं। भारत को इस्लामिक देश बनाने की साजिशें कांग्रेस जैसी पार्टियों ने रचीं। कांग्रेस की तरफ से ईरान का समर्थन करना आश्चर्य जैसी चीज नहीं है। इन्हीं कारणों की वजह से कांग्रेस की ये हालत हुई है। तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से ही गांधी परिवार की विश्वसनीयता कम हुई है।”

ईरान-इजरायल मुद्दे पर सोनिया गांधी ने पिछले दिनों एक लेख लिखा, जिस पर देश के भीतर सियासत जारी है। सोनिया गांधी ने सीधे तौर पर ईरान का समर्थन करने वाला लेख लिखा था, जिसमें इजरायल के हमलों की भी निंदा की गई। इसको लेकर सोनिया गांधी ने सरकार की नीति पर भी सवाल उठाए थे।

Nitesh Rane  कांग्रेस की तरफ से ईरान का समर्थन करना आश्चर्य जैसी चीज नहीं है

सोनिया गांधी ने अपने लेख में लिखा था, “इजरायल की ओर से गाजा में तबाही और बिना किसी कारण ईरान पर सैन्य हमलों के खिलाफ भारत की चुप्पी साफ करती है कि मौजूदा सरकार ने अपनी नैतिक और कूटनीतिक परंपराओं को त्याग दिया है।” सोनिया गांधी के इस लेख के बाद भाजपा ने कांग्रेस को लगातार घेरा है।

सोनिया गांधी के संपादकीय पर भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि वो सिर्फ एक खास वोट बैंक को खुश करने के लिए ऐसी बातें लिखती रही हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!