अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ अगले विधानसभा सत्र में लाऊंगा प्राइवेट बिल : Abu Azmi

On: June 20, 2025 2:17 PM
Follow Us:
Abu Azmi
---Advertisement---

मुंबई। समाजवादी पार्टी के विधायक Abu Azmi ने कहा है कि वह महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी सत्र में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानून की मांग करेंगे और एक प्राइवेट बिल लाएंगे।

मुंबई : मस्जिदों में बकरीद तक लाउडस्पीकर को लेकर नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई- Abu Azmi

Abu Azmi ने कहा, “देश में लोकतंत्र है और संविधान हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, चाहे वो कोई आम नागरिक हो या ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति। लेकिन, इसी स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोग देवी-देवताओं, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान नेताओं का अपमान करते हैं, इससे देश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ती है।”

Abu Azmi ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों जैसे कुरान शरीफ या अन्य किताबों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने से देश में तनाव बढ़ता है और दंगे होते हैं। अगर किसी ने रसूल अल्लाह के बारे में कुछ कहा तो दुनिया के कई देशों में उसे फांसी दी जाती है। लेकिन हमारे देश में लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी बोल जाते हैं।

ऐसा कानून आना चाहिए जिसमें 10 साल की सजा हो और आरोपी को जमानत न मिले। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह इस पर कानून बनाएं। मैं आगामी विधानसभा सत्र में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश करुंगा।

Abu Azmi  ऐसा कानून आना चाहिए जिसमें 10 साल की सजा हो और आरोपी को जमानत न मिले

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन ने योगा डे पर छुट्टी देने लेकिन नमाज पर छुट्टी न देने के लिए सरकारों की आलोचना की है। इस पर अबू आजमी ने कहा कि मुसलमानों के लिए नमाज पढ़ना फर्ज़ है, चाहे वे बीमार ही क्यों न हों। इसलिए सरकार को नमाज के लिए छुट्टी देनी चाहिए। योगा हर धर्म के लिए जरूरी नहीं है। अगर कोई नमाज नहीं पढ़ता है तो पाप लगता है, लेकिन योग न करने से कोई पाप नहीं होता।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!