अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Naib Singh Saini के साथ विधायकों और स्टाफ ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास

On: June 11, 2025 12:25 PM
Follow Us:
CM Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा का परिसर मंगलवार को योगमय दिखाई दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी M Naib Singh Saini के नेतृत्व में प्रदेश के विधायकों और विधान सभा के अधिकारी कर्मचारियों ने मनोयोगपूर्वक योग किया। हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग की समर्पित टीम ने यह योग प्रोटोकॉल करवाया।

हरियाणा: रेशनलाइजेशन कमीशन ने CM Naib Singh Saini को सौंपी 18 रिपोर्टें

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी से 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने का आह्वान किया। यह योग अभ्यास सत्र सकारात्मक ऊर्जा, सहभागिता और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर CM Naib Singh Saini ने योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया और सभी उपस्थित लोगों को भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। CM Naib Singh Saini ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि जीवन को पूर्ण रूप से संयमित और संतुलित बनाने का माध्यम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया ने भारत की इस प्राचीन विद्या को अपनाया है। हम सबका दायित्व है कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

CM Naib Singh Saini योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ जरूरी बैठक के कारण इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मन, आत्मा और शरीर के समन्वय का विज्ञान है।

कल्याण ने सभी नागरिकों से अपील की कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक भाग लें और योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!