पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री Arjun Ram Meghwal ने नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर यहां कहा कि इस सरकार के आने के बाद विकास की योजनाओं की स्केल बदली और स्पीड बढ़ी। Arjun Ram Meghwal ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पहले योजनाएं नहीं थीं, पहले भी योजनाएं थीं।
पहले भी आवास बनाने की योजना थी, लेकिन राशि कम होती थी और समय ज्यादा लगता था। जब इस सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना आई तो राशि बढ़ गई, स्केल बढ़ गया और उसके पूरा होने का समय भी कम हो गया।
Arjuna award list 2023:मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
Arjun Ram Meghwal ने कहा कि योजनाओं में स्केल और स्पीड बढ़ाने वाली यह सरकार रही। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं चलाईं। महिला आरक्षण विधेयक भी इसी कालखंड में पास हुआ। विरासत और विकास का संगम भी इसी कालखंड में हुआ। धारा 370 भी इसी दौर में हटी तो राम मंदिर का निर्माण भी इसी कालखंड की देन है।
Arjun Ram Meghwal योजनाओं में स्केल और स्पीड बढ़ाने वाली यह सरकार रही
उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार की सभी योजनाओं के केंद्र बिंदु गरीब रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना को उठा लें, उसमें गरीबों का कल्याण समाहित है। इन 11 सालों में आंकड़े बता रहे हैं कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

