नई दिल्ली। Modi government के 11 साल का कार्यकाल पूरा होने पर देशभर के पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से सरकार को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले इन पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों ने Modi government के 11 साल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने बताया कि मोदी सरकार हर एक क्षेत्र में विकास के नए आयाम कैसे गढ़ रही है।
आरजेडी सांसद ने Modi government बोला हमला, कहा- पीएम की जाति गणना की घोषणा महज एक छलावा
पद्मश्री से सम्मानित बिहार के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत कुमार ने सोमवार को मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पूरा देश आगे बढ़ा है। खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी उत्थान हुआ है। शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में काफी कमी आई है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में लड़कियों पर काफी ध्यान दिया गया है। शिक्षा का स्तर काफी बढ़ा है उनको हर तरह से इंसेंटिव देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जो लड़कियां पहले घर में बैठी रहती थी। वह अब स्कूल जाने लगी और लड़कियों में शिक्षा का स्तर काफी बढ़ा।
छत्तीसगढ़ की सामाजिक कार्यकर्ता और ‘मां बम्लेश्वरी स्वयं सहायता समूह’ की अध्यक्ष पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने कहा कि इन 11 वर्षों में देश ने नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। पीएम मोदी ने नारी सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है।
पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों बताया कि Modi government हर एक क्षेत्र में विकास के नए आयाम कैसे गढ़ रही
महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिए लाखों महिलाओं को रोजगार मिला और वे आत्मनिर्भर बनीं। हम पढ़े-लिखे नहीं हैं। लेकिन, पीएम मोदी ने हम पर भरोसा किया और आज हमारी बहनें और माताएं लखपति दीदी बन गई हैं।”

