अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राहुल गांधी को पार्टी चलाना, चुनाव लड़ना नहीं आता – Manohar Lal

On: June 9, 2025 2:45 PM
Follow Us:
Manohar Lal
---Advertisement---

करनाल,। केंद्रीय मंत्री Manohar Lal ने रविवार को करनाल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित एक कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य ‘विकसित भारत का अमृत काल’ विषय के तहत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में मोदी सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना था।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री Minister Manohar Lal ने चंडीगढ़ में किया उत्तरी राज्यों के क्षेत्रीय बिजली सम्मेलन का नेतृत्व

Manohar Lal ने देश के विकास में भाजपा सरकार की भूमिका पर प्रकाश डाला और पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया।

जब मीडिया ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों से जुड़े सवाल पूछे, तो केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ वाली कहावत राहुल गांधी पर पूरी तरह फिट बैठती है।

Manohar Lal ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को न तो काम करना आता है, न ही उन्हें यह समझ है कि पार्टियां कैसे चलाई जाती हैं, चुनाव कैसे लड़े जाते हैं और लोगों को अपने साथ कैसे जोड़ा जाता है। उनके पास कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है। और जब उन्हें कुछ हासिल नहीं होता, तो वह अपनी थाली छोड़कर दूसरों की थाली में झांकना शुरू कर देते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने इसे राहुल गांधी की ‘दयनीय सोच’ बताते हुए कहा कि वह बिना किसी तथ्य के बेबुनियाद आरोप लगाने की राजनीति कर रहे हैं, जिसका जनता पर अब कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

Manohar Lal ने कांग्रेस पार्टी की आंतरिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी द्वारा पार्टी के भीतर ‘तीन घोड़ों’ की बात कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को घोड़ों की पहचान ही नहीं है, वह घोड़ों पर टिप्पणी करने योग्य नहीं है। राहुल गांधी अपने ही कार्यकर्ताओं को तुच्छ शब्दों में संबोधित करते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं, ऐसे लोग समाज में क्या सकारात्मक संदेश देंगे।

Manohar Lal वह बिना किसी तथ्य के बेबुनियाद आरोप लगाने की राजनीति कर रहे 

उन्होंने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक विषय है कि वह अपनी बात किस तरीके से रखते हैं, लेकिन अभियान तेज करने भर से कोई परिणाम मिलेगा, यह अभी कहना मुश्किल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!