अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राजा रघुवंशी हत्या मामला : पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, मेघालय के CM Sangma ने दी जानकारी

On: June 9, 2025 2:37 PM
Follow Us:
CM Sangma
---Advertisement---

नई दिल्ली। शिलॉन्ग से कथित तौर पर लापता हुई इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मेघालय के CM Sangma ने एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। CM Sangma ने बताया कि एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके साथ तीन हमलावर भी पकड़े गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।

राज्य में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं: CM Saini

CM Sangma ने एक्स पर मेघालय पुलिस की सराहना करते हुए लिखा- राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर एक बड़ी सफलता मिली है… मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला (सोनम) ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया मेघालय पुलिस!

बता दें कि इस केस को लेकर मेघालय पुलिस पर काफी दबाव भी था। इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। जोड़ा 20 मई को हनीमून के लिए असम में मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुआ। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया।

CM Sangma राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर एक बड़ी सफलता मिली

24 मई से ही दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो परिवार वालों को चिंता हुई। कई कोशिशों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलॉन्ग पहुंचे।

यहां दोनों के लापता होने पर एनडीआरएफ और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके आठ दिन बाद राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। सोनम रघुवंशी की तलाश जारी थी। मामले को लेकर देशभर में खूब शोर मचा, इसके बाद दोनों के परिवार और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply