अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से नूंह जिला विकास की ओर अग्रसर: Chief Minister Naib Singh Saini

On: June 7, 2025 1:32 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini ने कहा कि मेवात क्षेत्र में बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से अब 10वीं व 12वीं कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सामान्य व अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को 51 हजार रुपए प्रति छात्र तथा अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को 1 लाख 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि को Chief Minister Naib Singh Saini मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के रूप में दिए जाएंगे ।

हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए Chief Minister Naib Singh Saini ने की बड़ी घोषणाएं

 

Chief Minister Naib Singh Sainiने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए भी विस्तार से योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सैनी शुक्रवार को मेवात विकास बोर्ड की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेवात क्षेत्र के विकास को लेकर अनेक कल्याणकारी योजनाओं पर मोहर लगाई।

 

बैठक में पहुंचने पर मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं गुरूग्राम मंडल आयुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से डीसी विश्राम मीणा ने बैठक में बिंदूवार एजेंडे रखते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष रिपोर्ट रखी।

विकासात्मक स्वरूप के साथ आकांक्षी जिला में 108 से 20वें पायदान पर पहुंचा नूंह Chief Minister Naib Singh Saini

मुख्यमंत्री ने शनिवार को मनाए जाने वाले ईद पर्व की सभी प्रदेशवासियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज मेवात क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ विकासात्मक स्वरूप में हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नूंह जिला को आकांक्षी योजना में शामिल करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय सहयोग देने की सार्थक पहल की। 2018 में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी जिसमें देश के 112 अपेक्षाकृत पिछड़े व दूरदराज के जिलों में नूंह को शामिल किया गया था, तब नूंह जिला 108वें स्थान पर था किंतु केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर मेवात क्षेत्र पर किए गए फोकस का परिणाम है कि आज के दिन नूंह जिला आकांक्षी जिलों में 20वें पायदान पर है जोकि क्षेत्र के विकासात्मक स्वरूप का साक्षात उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि एवं जल संसाधन के साथ ही वित्तीय सामवेशन व कौशल विकास के साथ नूंह जिला का बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!