अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बेंगलुरु भगदड़ दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बननी चाहिए राष्ट्रीय नीति : Tehseen Poonawala

On: June 7, 2025 11:33 AM
Follow Us:
Tehseen Poonawala
---Advertisement---

नई दिल्ली। बेंगलुरु में हाल ही में हुई भगदड़ की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। इस दुखद घटना में कई लोगों की जान चली गई। कांग्रेस नेता Tehseen Poonawala ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मृतकों के परिजनों के प्रति उनकी गहरी सहानुभूति है।

पीएम मोदी ने वादा निभाया, दुश्मन के घर में घुसकर मारा : Fatehjung Singh Bajwa

Tehseen Poonawala ने आगे कहा, “इस घटना के लिए सिर्फ पुलिस वालों को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। यह पता लगाना जरूरी है कि इस आयोजन की अनुमति कैसे दी गई और इसके लिए जिम्मेदार लोग कौन हैं। सभी पहलुओं की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”

Tehseen Poonawala ने आगे कहा कि भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए। उन्होंने दिल्ली रेलवे स्टेशन और उत्तर प्रदेश में पहले हुई भगदड़ की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी त्रासदियों में हर बार अनमोल जिंदगियां खो जाती हैं, जिसे रोका जाना जरूरी है।

Tehseen Poonawala भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए

कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भगदड़ की घटनाएं हुई थीं, तब बीजेपी नेताओं ने कहा था कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले की जांच के लिए एक मजिस्ट्रेट कमेटी गठित की है। यह कमेटी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन इसके लिए जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply