टोंक: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री Sachin Pilot ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्धविराम पर अमरीका की मध्यस्थता बर्दाश्त नहीं है।
सरकार तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाए : Sachin Pilot
Sachin Pilot गुरुवार को राजस्थान में टोंक में बैरवा धर्मशाला में 31 लाख रूपये की राशि से नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति के व्यापार का लालच देकर युद्धविराम कराने के बयान का खण्डन नहीं किया जाना बयान की पुष्टि करने जैसा है।
Sachin Pilot ने कहा कि पहलगाम में हुई पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की घटना देश पर आक्रमण था। जब देश की सुरक्षा पर कोई बात आती है कि तो यह संदेश जाना चाहिए कि देश की सुरक्षा, एकता, अखण्डता के मुद्दे पर सारे 140 करोड़ देशवासी एकजुट हैं और यह संदेश विपक्ष देता है।
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि ऐसे समय में सभी देशवासियों ने, सम्पूर्ण विपक्षी दलों, राजनीतिक दलों ने एकजुटता का संदेश देते हुए एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान को उसकी कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जाना चाहिए और देश की भावना के अनुरूप सेना ने वह किया भी।
Sachin Pilot ने ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करने के साथ ही उनके परिजनों को भी साधुवाद देते हुए उनके त्याग को नमन किया।
राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में शक्ति के कई केंद्र बन चुके हैं। आपस में इतना खिंचाव हो चुका है कि प्रशासन पर उसकी पकड़ खत्म हो चुकी है। सरकार पंचायतों और निकायों के चुनाव कराने को तैयार नहीं है। मनमर्जी से परिसीमन किया जा रहा है।
Sachin Pilot राजनीतिक सुविधा को देखकर परिसीमन किया जा रहा है
श्री पायलट ने कहा कि राजनीतिक सुविधा को देखकर परिसीमन किया जा रहा है। कांग्रेस ने भी किया था परिसीमन, परन्तु प्रशासनिक मापदण्डों, जनता एवं जनप्रतिनिधियों की भावना के अनुसार परिसीमन किया था।

