अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana ने रचा रिकॉर्ड: दूसरे राज्यों के गरीबों को राशन देने में बना नंबर वन, 23 लाख परिवारों को मिला लाभ

On: June 5, 2025 11:55 AM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

हरियाणा राज्य ने ‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड’ योजना के तहत अन्य राज्यों के गरीबों को राशन देने में पूरे देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है। पिछले पांच वर्षों में 22 लाख 93 हजार 961 लाभार्थियों को प्रदेश में राशन उपलब्ध कराया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत हर महीने राशन लेन-देन की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Haryana News: पूछताछ के लिए टोल फ्री नंबर

राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि कोई भी लाभार्थी टोल फ्री नंबर 14445 या 1800-180-2405 पर कॉल करके राशन संबंधी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संपर्क कर सकता है। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो हरियाणा से बाहर रहते हुए भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं।

 

Haryana में ई-लर्निंग पोर्टल लांच, डिजिटली ट्रेंड होंगे कर्मचारी

 

Haryana News : नर नारायण सेवा समिति की समाजसेवा

शाहाबाद शहर की अग्रणी समाजसेवी संस्था ‘नर नारायण सेवा समिति’ द्वारा जून माह का राशन वितरण कार्यक्रम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति ने 60 जरूरतमंद और असहाय परिवारों को मासिक राशन किट वितरित की। समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुनीश भाटिया ने बताया कि संस्था पिछले 15 वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाजसेवा में जुटी है।

Haryana News : समाज के सहयोग से संभव हुआ सेवा कार्य

मुनीश भाटिया ने बताया कि समिति का उद्देश्य हर जरूरतमंद की सहायता करना है—चाहे वह इलाज, शिक्षा, शादी, वस्त्र या भोजन से जुड़ा हो। संस्था दिव्यांगों की सहायता में भी निरंतर सक्रिय रहती है। उन्होंने सभी सहयोगियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति से विनोद अरोड़ा, विनोद शर्मा, सतपाल भाटिया, करनैल सिंह, पंकज मित्तल, अभिषेक छाबड़ा और मंदिर संचालक आचार्य कृष्णानंद भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे और राशन वितरण में भाग लिया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!