अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यूपी पुलिस की नौकरी का सपना होगा पूरा, दारोगा भर्ती की Age Limit में मिलेगी छूट, Yogi government ने लिया फैसला

On: June 4, 2025 12:31 PM
Follow Us:
Yogi government
---Advertisement---

लखनऊ। Yogi government दारोगा भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की कुल 4,534 रिक्तियों के तहत होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान करने का बड़ा निर्णय किया है।

Yogi government ने की तैयारी, यूपी की महिलाएं संपत्ति के मामले में बनेंगी अधिक सशक्त

यह लाभ सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिलेगा। गृह विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा में शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के तहत विशेष परिस्थितियों को देखते हुए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों को भरने के लिए सभी वर्गों को अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया गया है।

Yogi government : गृह विभाग ने इसका आदेश जारी किया है

चयन वर्ष 2020-21 से चयन वर्ष 2024-25 तक उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर कुल 4,534 रिक्तियों के सापेक्ष भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा में अपवाद स्वरूप एक बार के लिए तीन वर्ष की छूट प्रदान किए जाने का निर्णय किया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!