अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा: रेशनलाइजेशन कमीशन ने CM Naib Singh Saini को सौंपी 18 रिपोर्टें

On: June 3, 2025 7:04 PM
Follow Us:
CM Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के CM Naib Singh Saini को आज यहां आयोजित एक बैठक के दौरान रेशनलाइजेशन कमीशन, हरियाणा के अध्यक्ष राजन गुप्ता, आईएएस (सेवानिवृत्त) द्वारा 18 रिपोर्टों का पहला सेट प्रस्तुत किया गया। इन रिपोर्टों का मुख्य उद्देश्य सरकारी निकायों की दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाना है, ताकि जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

करनाल के सालवन गांव में मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती, CM Naib Singh Saini ने की करोड़ों की घोषणाएं

राज्य सरकार CM Naib Singh Saini ने विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों के पुनर्गठन की सिफारिश करने के लिए रेशनलाइजेशन कमीशन का गठन किया था। कमीशन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों को स्वीकार करते हुए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को इन रिपोर्टों के कार्यान्वयन के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री CM Naib Singh Saini ने घोषणा की कि इन रिपोर्टों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए पांच विभागों को पायलट आधार पर लिया जाएगा। इन विभागों में हरियाणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई, खान एवं भूविज्ञान, बागवानी और शहरी स्थानीय निकाय शामिल हैं।

CM Naib Singh Saini रिपोर्टों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए पांच विभागों को पायलट आधार पर लिया जाएगा

कमीशन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों में 16 विभाग-विशिष्ट रिपोर्ट और दो सामान्य रिपोर्ट शामिल हैं। 16 रिपोर्ट में सभी इंजीनियरिंग विभागों के साथ-साथ परिवहन, शहरी स्थानीय निकाय, कृषि, उच्च शिक्षा और अन्य विभाग शामिल हैं। राजन गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 रिपोर्टों का एक और सेट लगभग पूरा हो चुका है और कुछ दिनों के भीतर प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!