अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hemkund Sahib में पहुंचे रिकॉर्ड तीर्थयात्री, जून के महीने में झमाझम बर्फबारी देखकर हुए आनंदित

On: June 2, 2025 12:20 PM
Follow Us:
Hemkund Sahib
---Advertisement---

गोपेश्वर। Hemkund Sahib यात्रा में रविवार को सर्वाधिक तीर्थयात्री आए हैं। खास बात यह है कि हेमकुंड में अब बर्फ तेजी से पिघल रही है। Hemkund Sahib में सरोवर से बर्फ पूरी तरह से पिघल चुकी है। जिससे श्रद्धालुओं को पवित्र सरोवर में स्नान करने में या फिर अन्य खतरे नहीं है।

25 मई को खुलेंगे Hemkund Sahib के कपाट, पहले दिन के लिए 4800 रजिस्‍ट्रेशन

हालांकि अटलाकोटी से हेमकुंड तक अभी भी रास्ते के दोनों ओर अभी भी एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। रविवार को हेमकुंड साहिब में झमाझम बर्फबारी हुई है। कपाट खुलने के बाद यह पहली बर्फबारी है।

रविवार को सुबह से मौसम साफ था। 2200 से अधिक तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शनों को आए। कपाट खुलने से लेकर अब तक 17478 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। बताया कि दोपहर दो बजे बाद मौसम का मिजाज बदला व झमाझम बर्फबारी हुई। जिसका यात्रियों ने खूब आनंद उठाया।

Hemkund Sahib में दो इंच तक बर्फ गिरी है

जून माह में बर्फ का अंदेशा किसी भी तीर्थयात्री को नहीं था
जून माह में बर्फ का अंदेशा किसी भी तीर्थयात्री को नहीं था। इस दौरान तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के दौरान कहीं देर तक धाम में ही जमे रहे। सायं तक क्षेत्र में बर्फबारी होती रही। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दो इंच तक बर्फ गिरी है। गिरी बर्फ तेजी से पिद्यल भी रही है। कहा कि हेमकुंड यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!