पटना। : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविदास जयंती के अवसर पर विशेष बैठक आयोजित की। यह बैठक पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मंत्री जनक राम की अगुवाई में रविदास समाज के प्रमुख नेताओं के साथ संवाद किया गया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी : Dilip Ghosh
प्रदेश अध्यक्ष Dilip Jaiswal ने कहा कि रविदास समाज के नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, “समाज के लोग पार्टी के साथ कैसे मजबूत तरीके से जुड़ें और उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाए, इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम कर रही है।
बैठक के दौरान दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस को संविधान की याद आ रही है, लेकिन शायद वह भूल गई है कि उसी कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।”
Dilip Jaiswal पार्टी आगामी चुनावों में हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम कर रही
Dilip Jaiswal ने आरोप लगाया कि दलित समाज के साथ सबसे अधिक अन्याय कांग्रेस ने ही किया है और अब वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक मूल्यों की बात कर रही है।

