अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi 3 जून को भोपाल दौरे पर रहेंगे, “संगठन सृजन अभियान” की करेंगे शुरूआत

On: June 1, 2025 10:57 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi मध्यप्रदेश में “संगठन सृजन अभियान” की शुरूआत के लिए मंगलवार को यहां आएंगे। वे दिन में संगठन स्तर की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।

सावरकर वंशावली मामले में Rahul Gandhi की याचिका खारिज

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में अन्य वरिष्ठ नेताओं की आज यहां संपन्न हुयी बैठक में गांधी के दौरे के संबंध में व्यापक चर्चा हुयी। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, विधायक आरिफ मसूद और प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख मुकेश नायक भी मौजूद रहे।

बैठक के संबंध में पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुयी बैठक में गांधी के आगमन की तैयारियों के संबंध में सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई। वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi तीन जून को संगठन सृजन अभियान की शुरूआत करेंगे। वे अन्य बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। गांधी का “मिनट टू मिनट” कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। जैसे ही यह जारी होगा, इस संबंध में मीडिया को तत्काल जानकारी दी जाएगी।

राज्य में कांग्रेस वर्ष दिसंबर 2003 से सत्ता से बाहर है। नवंबर दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आयी थी, लेकिन तत्कालीन राजनैतिक घटनाक्रमों के चलते मात्र पंद्रह माह के बाद मार्च 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को त्यागपत्र देना पड़ा और कांग्रेस सरकार गिर गयी।

Rahul Gandhi  तीन जून को संगठन सृजन अभियान की शुरूआत करेंगे

उस समय वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। इस घटनाक्रम के चलते भाजपा फिर से सत्ता में आ गयी थी। इसके बाद से लगातार भाजपा सत्ता में काबिज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

GAS Cylinder Booking-LPG गैस सिलेंडर रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी…बुकिंग से पहले कर लें चेक

Leave a Reply