अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की सीजफायर की घोषणा : Ajay Rai

On: May 31, 2025 8:27 PM
Follow Us:
Ajay Rai
---Advertisement---

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष Ajay Rai ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सवाल किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सीजफायर की जो घोषणा की गई, वह प्रधानमंत्री ने नहीं की, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।

कांग्रेस सांसदों के बयान सही, सिंदूरदानी के बहाने सच छिपाने की कोशिश – Ajay Rai

पीएम को इस बात का जवाब देश की जनता को देना चाहिए, क्यों Ajay Rai ने यह घोषणा की। देश की जनता और हम सब भी इसका जवाब सुनना चाहते हैं, मगर प्रधानमंत्री की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा जा रहा। सिर्फ पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने की बात बोल रहे हैं।

मुझे भी लगता है कि पाकिस्तान गिड़गिड़ाया होगा और उसने हमारी सेना के सामने हाथ जरूर जोड़े होंगे, लेकिन सीजफायर की जो घोषणा की गई है, उसका जवाब देश जानना चाहता है।”

अजय राय ने विदेश मंत्री जयशंकर से भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से देखिए पाकिस्तान में जितने आतंकवादी ठिकाने और आतंकवादी हैं। आपके (सरकार) विदेश मंत्री ने उन्हें पहले ही बता दिया कि हम आतंकवादियों के अड्डों पर हमला करने वाले हैं तो क्या आतंकवादी वहां बैठकर इंतजार करेंगे? मसूद अजहर भी भाग गया होगा।

Ajay Rai निश्चित रूप से देखिए पाकिस्तान में जितने आतंकवादी ठिकाने और आतंकवादी हैं

पहलगाम में हमारे बच्चों को मारने वाले भाग गए होंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान का क्या असर हुआ है? आप देख सकते हैं। निश्चित रूप से गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को पूछना चाहिए कि इस तरह के बयान कैसे आते हैं? मैं समझता हूं कि आतंकवादी और उनके अड्डों को खत्म करना चाहिए।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!