अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांग्रेस सांसदों के बयान सही, सिंदूरदानी के बहाने सच छिपाने की कोशिश – Ajay Rai

On: May 31, 2025 6:01 PM
Follow Us:
Ajay Rai
---Advertisement---

वाराणसी, । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष Ajay Rai ने शुक्रवार को कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हालिया बयान पर टिप्पणी की। इसके अलावा, उन्होंने राज्य सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत दुल्हनों को उपहार में ‘सिंदूरदानी’ दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाया।

ट्रंप के सीजफायर ऐलान पर क्यों नहीं बोले पीएम मोदी : Ajay Rai

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान दिया था कि हमारे सांसद भी घूम रहे हैं और आतंकवादी भी। इस पर Ajay Rai ने कहा कि मैं तो नहीं कहना चाहूंगा कि निश्चित तौर पर हमारे नेता जयराम रमेश ने जो कहा है, उनकी बात का मैं समर्थन कर रहा हूं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस बयान पर भी अजय राय ने टिप्पणी की, जिसमें सीएम रेड्डी ने कहा था कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो अब तक पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) वापस आ चुका होता। रेवंत रेड्डी के बयान का समर्थन करते हुए अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं, वह उसे पूरा करते हैं। निश्चित तौर पर जिस दिन हमारी सरकार बनेगी, उसी दिन डंका बजेगा। पूरी तरह से जो उन्होंने कहा है, वह सच साबित होगा।

Ajay Rai यह सिंदूर की आड़ में जो छिपाना चाहते हैं, वह सामने आना चाहिए

उत्तर प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दुल्हनों को उपहार में ‘सिंदूरदानी’ देने के फैसले पर भी अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सिंदूर की आड़ में जो छिपाना चाहते हैं, वह सामने आना चाहिए। सिंदूरदान कौन करता है? पति करता है, दूसरा कोई नहीं। सिंदूर पति की तरफ से जाता है, उसके परिवार से दिया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!