अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Israel ने हमास को चेतावनी दी, अमेरिका के गाजा युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करे

On: May 31, 2025 4:42 PM
Follow Us:
Israel
---Advertisement---

यरूशलम। Israel के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज़ ने हमास को चेतावनी दी है कि वह गाजा युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ द्वारा पेश किए गए समझौते को स्वीकार कर ले, नहीं तो उसे पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

गाजा पट्टी में Israel ने फिर बरपाया कहर, हमले में गई 52 लोगों की जान; युद्ध विराम से भी किया इनकार

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि स्टीव विटकॉफ के प्रस्ताव में गाजा में 60 दिनों के युद्धविराम के बदले दो चरणों में सौदा शामिल है। इसके तहत 10 ज़िंदा इजरायली बंधकों और 18 शवों को सौंपा जाएगा, जबकि इजरायल 1,236 फिलिस्तीनी कैदियों और 180 फिलिस्तीनियों के शव लौटाएगा।

अपने कार्यालय से जारी एक बयान में रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा कि इजरायली सेना गाजा में पूरी ताकत से अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि हर इलाके में सैनिकों के प्रवेश की तैयारी के तहत, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमीन, हवा और समुद्र से बड़े पैमाने पर हमले किए गए हैं।

Israel सेना गाजा में पूरी ताकत से अभियान चला रही 

शुक्रवार को जारी एक बयान में इजरायली सेना ने कहा कि गुरुवार से उसकी वायु सेना ने जमीनी बलों के साथ मिलकर गाज़ा पट्टी में कई ठिकानों पर हमला किया है। इन हमलों में आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके हथियारों, ठिकानों और भूमिगत ढांचे को नष्ट कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!