पटना। उपमुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने विपक्ष के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी का यह बिहार दौरा प्रदेश के ऊर्जा, रेल, वायु मार्ग और सड़क मार्ग के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
नेशनल हेराल्ड केस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात : Samrat Choudhary
विपक्ष ने पूछा था कि पीएम के बिहार दौरे से राज्य को क्या मिला?
इस पर डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी की इस यात्रा को विकास के मुद्दे पर सार्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने नबीनगर में नए थर्मल प्लांट की आधारशिला रखी है, जिससे 1,500 मेगावाट बिजली मिलेगी।
Samrat Chaudhary ने कहा कि सड़क एक्सप्रेसवे से दूरियां कम होंगी और आना-जाना सुगम हो सकेगा। पीएम मोदी ने रेल परियोजनाओं की भी कई सौगात बिहार को दी हैं, जिससे रेल को नई रफ्तार मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अपने बिहार दौरे के क्रम में सौगात दी है। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का भी उद्घाटन किया गया है।
Samrat Chaudhary राजद वाली सरकार में प्रधानमंत्री कितनी बार बिहार आए
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राजद से सवाल किया कि उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि कांग्रेस-राजद वाली सरकार में प्रधानमंत्री कितनी बार बिहार आए थे और जब आए भी तो क्या दिया, विकास के लिए कितनी राशि दी थी।

