अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी के कानपुर दौरे को लेकर CM Yogi ने परखीं तैयारियां, जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

On: May 28, 2025 10:14 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

कानपुर । CM Yogi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर दौरे पर आएंगे, जहां वे हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान खुर्जा, ओबरा और जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट की पांच इकाइयों का उद्घाटन और शिलान्यास होगा, जो उत्तर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति को मजबूत करेगा।

CM Yogi ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान में पीएम मोदी विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

CM Yogi सीएसए मैदान में जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया

CM Yogi ने बुधवार को कानपुर पहुंचकर सीएसए मैदान में जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संयुक्त आयुक्त उद्योग के सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत तैयारियों के प्रस्तुतीकरण की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 मई को होने वाले कार्यक्रम में पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और यूरिनल जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने सड़कों को साफ-सुथरा रखने और झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का आदेश दिया। साथ ही, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सुव्यवस्थित यातायात और पार्किंग प्लान तैयार करने पर जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!