अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत अगले दो साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा : Dr. Arvind Virmani

On: May 28, 2025 9:48 AM
Follow Us:
Dr. Arvind Virmani
---Advertisement---

नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य और अर्थशास्त्री Dr. Arvind Virmani ने सोमवार को कहा कि भारत 2028 तक जर्मनी को पछाड़कर अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Dr. Arvind Virmani भारत की इकोनॉमिक पावर जापान से आगे निकल गई 

Dr. Arvind Virmani ने कहा,”मैं हर साल डेटा के आधार पर एक इंडेक्स बनाता हूं, जिसे वीआईपी इंडेक्स ऑफ इकोनॉमिक पावर कहा जाता है। पिछले साल के डेटा के आधार पर यह इंडेक्स दिखा रहा है कि भारत की इकोनॉमिक पावर जापान से आगे निकल गई है। इसी इंडेक्स के आधार पर मेरा अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था अगले दो साल में जर्मनी से आगे निकल जाएगी।”

Dr. Arvind Virmani ने आगे कहा, “2025 में हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे और वहीं, 2027 या 2028 में जैसा आईएमएफ का भी अनुमान है। हम जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।”

वैश्विक अनिश्चितता के माहौल पर नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि भारत सरकार इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है। हाल में हमने ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) किया है। ठीक इसी प्रकार हम अमेरिका और यूरोप से भी व्यापारिक समझौते करने की कोशिश कर रहे हैं।

विधान सभा अध्यक्ष Harvindra Kalyan ने सराहा रक्तदाताओं का योगदान

आईएएनएस से विरमानी ने कहा, “इस तरह के समझौतों से निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और देश में आसानी से व्यापार के साथ निवेश भी बढ़ेगा।”

हाल ही में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को हटाकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!