JAC 10वीं रिजल्ट 2025 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइटों — jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 91.71% छात्र सफल रहे हैं। परिणामों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है, जो पिछले वर्षों की तरह इस बार भी देखने को मिला। छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और स्कूल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।
JAC 10वीं रिजल्ट 2025 : रिजल्ट चेक करने के विकल्प
छात्र नाम से रिजल्ट जांचने के लिए indiaresults.com जैसी कई थर्ड पार्टी वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं, जहां सिर्फ नाम डालकर परिणाम देखा जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट केवल रोल नंबर और स्कूल नंबर के जरिए उपलब्ध है। इससे परिणाम की सटीकता सुनिश्चित होती है।
JAC 10वीं रिजल्ट 2025 : रीइवैल्यूएशन और सप्लीमेंट्री परीक्षा की सुविधा
यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंक से संतुष्ट नहीं है, तो वह रीइवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें उनके अंक की पुनः जाँच की जाएगी, ताकि कोई प्रश्न बिना जांचे न रह जाए। वहीं, जिन छात्रों ने एक या दो विषयों में फेल किया है, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया की जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
Jharkhand में आउटसोर्सिंग की नियुक्तियों में भी आरक्षण, कैबिनेट से नियमावली मंजूर
JAC 10वीं रिजल्ट 2025 : रिजल्ट घोषणा का आयोजन
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन रहे, जिन्होंने परिणाम जारी किए। छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर तैयार रखना होगा ताकि वे आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें।

