अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana CET 2025 : ग्रुप-C पदों के लिए आवेदन 28 मई से शुरू, परीक्षा OMR आधारित होगी

On: May 27, 2025 11:09 AM
Follow Us:
Haryana CET 2025
---Advertisement---

चंडीगढ़: Haryana CET 2025 : लंबे इंतज़ार के बाद हरियाणा के युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिला है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह वही परीक्षा है, जो राज्य सरकार के लगभग सभी ग्रुप-C पदों पर सीधी भर्ती का आधार बनती है और लाखों युवा जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Haryana CET की परीक्षा पास करने वाले सभी युवाओ को एक साल में नौकरी नहीं तो 2 सालों तक 9,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

आयोग ने घोषणा की है कि Haryana CET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 मई से शुरू होंगे, जबकि अंतिम तिथि 12 जून 2025 तय की गई है। आवेदन शुल्क 14 जून तक जमा किया जा सकेगा। परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित मोड में होगी। खास बात यह है कि 2022 के CET में शामिल उम्मीदवार अपने पुराने CET नंबर का उपयोग करके सीधे आवेदन कर सकते हैं, उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।

Haryana CET 2025 परीक्षा का प्रारूप:

Haryana CET 2025 परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा।

हर प्रश्न में चार विकल्प होंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन अगर किसी प्रश्न को छोड़ दिया गया और उसमें पांचवां गोला नहीं भरा गया, तो एक अंक काटा जाएगा। परीक्षा में हिंदी और अंग्रेज़ी को छोड़कर शेष प्रश्नों का स्तर 10+2 के समकक्ष होगा।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
-आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 निर्धारित की गई है।
-2025 में 10+2 की परीक्षा देने वाले वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जिनका परिणाम अभी नहीं आया है।
-सभी वर्गों के लिए अलग-अलग आरक्षण मान्य होंगे, लेकिन इसके लिए प्रमाणपत्र की वैधता ज़रूरी है।

आयु सीमा और आरक्षण:
-न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है।
-आरक्षित वर्गों (SC, BCA, BCB, EWS, ESM, PwD आदि) को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
-आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासियों को मिलेगा, बशर्ते कि उनका जाति/वर्ग प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी हुआ हो।
1 7805024867

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!