अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों के मन की बात करते हैं : Anil Vij

On: May 26, 2025 8:19 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 122वें एपिसोड पर हरियाणा सरकार में मंत्री Anil Vij ने कहा कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में सिर्फ अपने मन की नहीं बल्कि देशवासियों के मन की बात करते हैं।
रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “पीएम मोदी पहले देश के प्रधानमंत्री हैं जो अपने मन की बात लोगों के साथ करते हैं। वर्तमान में जो ताजा मुद्दा होता है उससे देशवासियों को रूबरू करवाते हैं।

भारतीय सेना के शौर्य से पाकिस्‍तान घुटनों पर आया : Anil Vij

 

आज Anil Vij ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया। जिस वीरता के साथ सैनिकों ने इस युद्ध में पराक्रम दिखाया, वह काबिले तारीफ है। इसके अलावा, नक्सली मूवमेंट, पर्यावरण संरक्षण, गुजरात के गिर में शेरों के संरक्षण और संख्या पर उन्होंने विस्तार से बात की। इसके अलावा उन्होंने ड्रोन दीदी से लाभ उठा रही महिलाओं के बारे में जिक्र किया। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में इन चीजों को इसलिए उठाते हैं ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो। विकसित राष्ट्र के लिए पीएम मोदी काम कर रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक के सीजफायर पर विपक्ष के आरोपों पर अनिल विज ने कहा कि हिन्दुस्तान पाकिस्तान की लड़ाई का सीजफायर हो गया। लेकिन, जुबानी गोलाबारी हो रही है। मैं समझता हूं कि विपक्ष को यह समझना चाहिए कि राजनीति करने के लिए कई और मुद्दे मिलेंगे। सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर राजनीति न करें।

Anil Vij पीएम मोदी इस कार्यक्रम में सिर्फ अपने मन की नहीं बल्कि देशवासियों के मन की बात करते हैं

पंजाब के ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह कोई नई या आश्चर्यजनक बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। उनकी पार्टी के शीर्ष नेता भी आरोपों के घेरे में हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। इसलिए, आप विधायक का भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होना कोई असामान्य बात नहीं है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!