अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Panchkula : नकली आर्मी कैप्टन गिरफ्तार, सेना के अधिकारियों से की 17.50 लाख की ठगी

On: May 21, 2025 2:58 PM
Follow Us:
Panchkula
---Advertisement---

पंचकूला। Panchkula की इकोनॉमिक सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को सेना का कैप्टन बताने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सागर गुलरिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि वह असल में सेना में कैप्टन नहीं, बल्कि एक पूर्व क्लर्क है, जिसे पहले ही सेना से भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

Panchkula में नवनिर्वाचित मेयर पार्षदों ने ली शपथ, सरकार ने बढ़ाया मानदेय

आरोपी से सेना की नकली वर्दी, फर्जी मोहरें और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल की जांच में यह बात सामने आई है कि वह लगातार बाहर के नंबरों से संपर्क में था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसके संबंध देश के बाहर के लोगों से भी हो सकते हैं।

Panchkula आरोपी से सेना की नकली वर्दी, फर्जी मोहरें और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए

पुलिस जांच में सामने आया है कि सागर गुलरिया ने सेना में कार्यरत महिला अधिकारी मनप्रीत कौर और उनके पति सतपाल सिंह से 17.50 लाख रुपए की ठगी की थी। वर्ष 2024 में सतपाल सिंह चंडी मंदिर कमांड में तैनात थे और उन्होंने अपने घर के निर्माण के लिए लोन लेने की योजना बनाई थी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!