गुरुग्राम: Haryana में नूंह पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले नूंह के राजाका गांव से अरमान को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कंगारका गांव निवासी मोहम्मद तारीफ के रूप में हुई है।
राष्ट्रपति से मिले Haryana के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, अपनी पुस्तक ‘जनता की कहानी मेरी आत्मकथा’ भेंट की
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को सिम कार्ड देने और पाकिस्तान जाने की बात कबूल की है। मोहम्मद तारीफ और दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात दो पाकिस्तानी नागरिकों आसिफ बलूच और जफर के खिलाफ सदर तावड़ू थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Haryana :आरोपी को रविवार देर शाम बावला गांव के पास से हिरासत में लिया गया
पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार देर शाम बावला गांव के पास से हिरासत में लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उसके फोन में पाकिस्तानी नंबरों से हुई चैट, फोटो, वीडियो और सैन्य गतिविधियों से संबंधित तस्वीरें मौजूद थीं, जिन्हें उसने पाकिस्तान के एक फोन नंबर पर भेजा था। वह दो अलग-अलग सिम कार्ड के जरिए पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था।

