अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

साइबर अपराध समन्वय केन्द्र ने जीरो एफआईआर पहल शुरू की : Amit Shah

On: May 20, 2025 10:14 AM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

नयी दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा है कि साइबर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए ई- जीरो प्राथमिकी दर्ज करने की नयी पहल शुरू की गयी है।

2029 तक देश की हर पंचायत में पैक्स की स्थापना : Amit Shah

Amit Shah ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए ई जीरो प्राथमिकी (एफआईआर) पहल शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी इसे राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा रहा है और जल्द ही देश भर में लागू किया जायेगा।

Amit Shah पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई यह नई प्रणाली हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज साइबर वित्तीय अपराधों को स्वचालित रूप से एफआईआर में बदल देगी

उन्होंने कहा , “ गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने किसी भी अपराधी को अभूतपूर्व गति से पकड़ने के लिए नई ई-जीरो एफआईआर पहल शुरू की है। दिल्ली के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई यह नई प्रणाली हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज साइबर वित्तीय अपराधों को स्वचालित रूप से एफआईआर में बदल देगी, जो शुरू में 10 लाख रूपये की सीमा से ऊपर होगी।

नई प्रणाली, जो साइबर अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच को आगे बढ़ाएगी, जल्द ही पूरे देश में लागू की जाएगी। मोदी सरकार साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए साइबर सुरक्षा ग्रिड को मजबूत कर रही है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!