अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध : Baroli

On: May 19, 2025 7:42 PM
Follow Us:
Baroli
---Advertisement---

चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल Baroli ने कहा कि ’’ऑपरेशन सिंदूर’’ भारतीय सेना के पराक्रम और पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व का प्रतिबिंब है।Baroli ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के नेतृत्व में नए और आत्मनिर्भर भारत की प्रतिज्ञा है। ये बातें बड़ौली ने शनिवार को गोहाना में तिरंगा यात्रा के दौरान कही।

सिंदूर उजाड़ने वालों को भारतीय सेना का करारा जवाब : Baroli

 

 

इस मौके पर उनके साथ मंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, भाजपा के कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और बड़ी संख्या में क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक संगठन के लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देश के प्रति अपने प्रेम और समर्पण का प्रदर्शन किया और भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

यात्रा में लगाए गए भारत माता के जयकारों से गोहाना गूंज उठा। प्रदेश अध्यक्ष Baroli ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को जनमानस तक पहुंचाने और वीर सैनिकों के शौर्य को नमन करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग तिरंगा यात्राओं में पूरे उत्साह और जोश से भाग ले रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि हमारे सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह प्रशसंनीय है।

Baroli ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को जनमानस तक पहुंचाने और वीर सैनिकों के शौर्य को नमन करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही

बड़ौली ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद और आतंकवादियों के ठिकाने को नष्ट करने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया था जिसको भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पूरा किया। हमारी सेना ने आतंकियों और उनके ठिकानों ध्वस्त कर बता दिया कि भारत अब आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश और प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!